Newsराजनीतिराज्य

67वाँ स्थापना दिवस समारोह समापन

ग्वालियर. सिंधिया कन्या विद्यालय के सभागार में स्थापना दिवस समारोह का भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री आराधना सेठ उपस्थित थी। सुश्री आराधना सेठ एक भारतीय कला निर्देशक, कलाकार, प्रोडक्शन डिजाइनर और फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्म उद्योग के साथ-साथ वेस एंडरसन, द दार्जिलिंग लिमिटेड, लंदन हैज़ फॉलन और द बॉर्न सुप्रीमेसी जैसी हॉलीवुड प्रस्तुतियों के लिए भी काम किया है। उन्होंने अपने भाई, विक्रम सेठ के उपन्यास ‘अ सूटेबल बॉय’ के 2020 बीबीसी रूपांतरण का भी निर्माण किया है। वर्तमान में वह भारत के गोआ में निवास करती हैं। इस समारोह में महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया, डॉ. रमनजीत कौर जोहल प्रोफेसर जसकिरण ग्रेवाल माथुर विजया अवार्डी 2012, बोर्ड मेंबर कीर्ति फाल्के अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। समस्त कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि सुश्री आराधना सेठ का आगमन विद्यालय प्रांगण में सांय 5 बजे हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में छात्राओं द्वारा लगाई विभिन्न विषयों क्रमशः साइंस, नीडिल वर्क, स्कल्पचर, पेटिंग, होम साइंस आदि की प्रदर्शिनी का भ्रमण किया गया। साथ ही विद्यालय में इस वर्ष स्थापित हुए रोबोटिक्स लैब का भी भ्रमण किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम विजयाराजे सिंधिया तथा माधवराव सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा विद्यालय की छात्राओं क्रमशः अनन्या सिंघानिया , आरना नारायणी, सृष्टि कुमारी द्वारा श्लोक गायन किया गया। समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया तथा पुष्पगुच्छ प्रदान किये गये। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा “मैं सिंधिया कन्या विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ कि उन्होंने मुझे इस स्थापना दिवस में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया। यहाँ की छात्राओं को अभिनय करते हुए देखकर मुझे ऐसा लगा जैसे मैं फिल्म जगत में प्रवेश कर गई हूँ। एक-एक छात्रा की भाव-भंगिना, अभिनय तथा नृत्य कला इतनी अनूठी थी जो कि प्रत्येक दर्शक को निसंदेह झकझोर गई। मैं छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ कि वह ऐसे ही आगे बढ़ती रहें और जगत में अपना नाम रौशन करती रहें ।”
तत्पश्चात विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी सिंधिया कन्या विद्यालय नंबर 1 स्थान पर है । उन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों तथा अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रेसीडेंट बोर्ड ऑफ़ गवर्नर माधवीराजे सिंधिया द्वारा उद्बोधन वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रियदर्शनी राजे सिंधिया तथा मुख्य अतिथि सुश्री आराधना सेठ द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। पुरस्कारों की श्रृंखला में सर्वप्रथम फाउंडर्स मैडल फॉर ऑल राउंडर्स परफॉर्मन्स इन दा ईयर 2022-23- सेजल जैन, द स्पिरिट ऑफ़ एस के वी ट्रॉफी नियाशा चौधरी, जीवाजी राव सिंधिया मेडल फॉर सेक्यूरिंग द हाईस्ट मार्क्स इन क्लास 12 नियती अग्रवाल को प्रदान किया गया। कक्षा 12 की छात्राएँ क्रमशः नियती अग्रवाल, कनिष्का गुप्ता, ध्रुवी अग्रवाल, रिया अग्रवाल, सुहानी पराशर, तन्वी अग्रवाल आदि को विभिन्न विषयों के लिए 100% अंक प्राप्त करने हेतु सम्मानित किया गया । इस वर्ष की कालिदास ट्रॉफी -माधवी सदन, शेक्सपियर ट्रॉफी-उषा सदन , कल्चरल ट्रॉफी – यशोधरा सदन तथा बेस्ट हाउस की ट्राफी-वसुंधरा सदन को प्रदान की गई । प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा द्वारा ‘विजया एवार्ड’ की घोषणा की गई तथा प्रियदर्शनीराजे सिंधिया द्वारा डॉ. रमनजीत कौर जोहल को इस वर्ष के विजया एवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. रमनजीत कौर जोहल ने अपने उद्बोधन में सिंधिया कन्या विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा “आज मुझे इस मुकाम पर इस विद्यालय ने ही पहुँचाया है। आज मैंने जो भी हासिल किया है, मैं उसका श्रेय सिंधिया कन्या विद्यालय परिवार को देती हूँ। इस पुरस्कार को प्राप्त करके अत्यंत खुशी हो रही है और यहां आकर मुझे मेरा बचपन याद आ गया।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas