Newsराजनीतिराज्य

VISM काॅलेज में गुरूपूर्णिमा महोत्सव (व्यास पूजा) का हुआ आयोजन

ग्वालियर –VISM ग्रुप आफ स्ट्डीज़ में गुरूपूर्णिमा महोत्सव (व्यास पूजा) का कार्यक्रम धूमधाम से आयेजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पंकज नाफडे, अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री भरतीय शिक्षण मंडल उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता भरतीय शिक्षण मंडल के अध्यक्ष प्रो. हेमंत शर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती पूजंन से हुई। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में छात्र-छात्राओं को बताया कि हमारे भारत में गुरू परम्परा व ज्ञान पंरम्परा सदियो से चली आ रही है। परन्तु हम आज देख रहें है कि आनलाईन पढाई से छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पा रहा है क्योकि जब तक गुरू की छाया विद्यार्थी पर नहीं पड़ती उसको लक्ष्य प्राप्ति नही होती। कोरोना के समय विद्यार्थी की पढाई का बहुत नुकसान हुआ है। छात्र-छात्राओं को अपने गुरूओं का सम्मान करना चाहिए क्योकि गुरू ही आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचा सकता है।
इसके उपरान्त संस्था के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि एक ऐसा समय था कि गुरू की बात पत्थर की लकीर थी । गुरू शिष्य में एक अटूट बंधन था। गुरूओं ने अपनी आहूति देकर बताया कि हमें समाज को शिक्षित करना है, परन्तु धीरे -धीरे बदलाव आता गया हम गुरू शब्द ही भुल गए। आज भारत युवा देश है। आज के जो शिक्षक है वह चिन्तन मनन करते रहते है कि देश के युवा को शिक्षित करें जिससे हम अपने परिवार, राष्ट्र को संशक्त करें। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, नर्सिंग प्राचार्य सहित समस्त स्टाॅफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş