Newsराजनीतिराज्य

VISM-शक्ति की भक्ति में डूबे व्हीआईएसएम काॅलेज के छात्र-छात्राऐं, आकर्षक पण्डाल में विराजी मातारानी

ग्वालियर-VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के परिसर में माँ दुर्गा के आगमन के साथ उनकी प्रतिमा की स्थापना हवन-पूजन एवं हर्षोल्लास के साथ हुई। सुबह से ही महाविद्यालय में त्योहार का माहौल देखने को मिला छात्र-छात्राओं द्वारा परिसर में बने भव्य मंदिर में मनमोहक रंगोलियाँ बनाई गई। पण्डाल की साज-सज्जा नर्सिंग, फार्मेंसी व पैरामेडीकल के छात्र-छात्राओं द्वारा मिलकर की गई। शुभ महूर्त पर शास्त्री जी ने मंत्रोच्चारण एवं पूजा अर्चना कर, संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर द्वारा माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना कराई। महाविद्यालय में 9 दिवस तक माॅ भगवती विराजमान रहेंगी।
इसी उपलक्ष्य में छात्र – छात्राओं एवं कर्मचारियों के द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। साथ ही उन्होंने बताया कि यह पावन पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमें शक्ति, साहस और निडर होकर धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है। साथ ही उन्होंने बताया कि हर एक बालिका में माॅ दुर्गा का स्वरूप होता है उसे अपने अन्दर की शक्ति और साहस को पहचानना चाहिए। देवी दुर्गा जो बुराई का नाश करतीं है, हमें यह सिखाती हैं कि हम अपने अन्दर की बुराईयों से कैसे लड़ें और सत्य के मार्ग पर अडिग रहें। इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यगण एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *