LatestNewsराज्य

ग्वालियर में बीसीसीआई व बांग्लादेश टीम का पुतला दहन करने पहुंचा था हिंदू संगठन, पुलिस ने पुतला छीनकर पहुंचाया हवालात

ग्वालियर. 6 अक्टूबर को इंडिया-बांग्लादेश के बीच होने वाले टी20 इंटरनेशनल मैच को लेकर विरोध अब तूल पकडता जा रहा है। इसी के चलते सर्व हिंदू संगठन एकता मंच के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा भी अपना विरोध दर्ज करते हुए फूल बाग चौराहे पर बीसीसीआई और बांग्लादेश टीम का पुतला दहन करने पहुंचे थे जहां पहले से ही मौजूद पुलिस बल ने उन्हें पुतला दहन करने से पहले ही उनके हाथों से पुतला छीन लिया और उन्हें गिरफ्तार कर थाने पहुंचा दिया। इस दौरान सर्व हिंदू संगठन एकता मंच नेता और कार्यकर्ता बांग्लादेश टीम के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए नजर आए पुलिस ने सभी को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया।
अखिल भारतीय हिंदू महासभा भी कर रही है मैच का विरोध
बता दें कि भारत-बांग्लादेश T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार अखिल भारतीय हिंदू महासभा के नेता और कार्यकर्ता अपना विरोध जाता रहे हैं, हिंदू महासभा के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा काला दिवस के रूप में मनाया था। इसके साथ ही हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा दौलतगंज स्थित हिंदू महासभा कार्यालय से हाथों में काले झंडे थामकर रैली के रूप स्टेडियम तक कूच करने के लिए थे। लेकिन रास्ते में पुलिस फोर्स ने इन सभी को महाराज बाड़े पर रोक कर गिरफ्तार कर थाने पहुंचा दिया था। इतना ही नहीं अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखकर भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच को रद्द करने की मांग भी की थी।
पुलिस बोली कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया
CSP अशोक सिंह जादौन ने मामले की जानकारी देते हुबताया कि पड़ाव थाना अंतर्गत फूलबाग चौराहे पर हिंदू संगठन के कुछ लोगों ने 6 तारीख को होने वाले मैच को लेकर पुतला दहन करने पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने समय से पहले ही पुतला छीनकर 20 से 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कलेक्टर महोदय द्वारा मैच को लेकर धरना प्रदर्शन करने वालों पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी किए गए थे। कलेक्टर के आदेश के उल्लंघन करने पर इन सभी पर कार्रवाई की जाएगी। इन लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *