Vande Bharat- 30 सितम्बर से वंदे भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारी, यात्रियों को जल्द मिलेगी सौगात-अश्विनी वैष्णव
नई दिल्ली. Vande Bharat Latest News रेल यात्रियों के लिये एक अच्छी खबर आयी है। भारतीय रेलवे 30 सितम्बर से वंदे भारत ट्रेनों के अपग्रेडेड अवतार ‘‘वंदे भारत-2’’ का लांच करने का प्लान कर रहे हैं। विशेष रूप से नयी वंदे भारत ट्रेनें, यात्रियों को और बेहतर रेलवे सुविधायें प्रदान करेंगी। रेल मंत्रालय की घोषणा के अनुसार हाई-स्पीड ट्रेन का उन्नत संस्करण बेहतर सुविधाओं और अधिक एडवांस तकनीकों से लैस होगा।
30 सितम्बर को दिखाई जा सकती है हरी झंडी
अगर यह योजना के मुताबिक हुआ तो नयी वंदे भारत ट्रेन के 30 सितम्बर से चलने का अनुमान है। इस बारे में विवरण देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि ट्रेन को सीआरएस मंजूरी मिल गयी है। यानी अब ट्रेन चलने के लिये पूरी तरह से तैयार है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 30 सितम्बर को अहमदाबाद से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा सकता है।
वंदे भारत -2 में होंगी यह नयी सुविधायें
नयी वंदे भारत ट्रेन बेहतर स्पीड, कम वजन के साथ आयेगी और मांग पर 32 इंच के एलसीडी टीवी पर वाई-फाई सामग्री चलायी जायेगी। ट्रेन कैटेलिटिक अल्ट्रावायलेट एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम से भी लैस होगी।
एडवांस होगी नयी वंदे भारत
नयी ट्रेन में एयर प्यूरीफिकेशन के लिये नयी डिजाइन की गयी रूफ माउंटेड पैकेज यूनिट (RMPU) भी होगी। सेंट्रल साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स ऑर्गनाइजेशन (CSIO), चंडीगढ़ की सिफारिश के अनुसार यह RMPU सिस्टम के दोनों सिरों पर लगाया गया है। जो ताजी हवा और बैक एयरयुक्त कीटाणुओं, बैक्टीरिया और वायरस को फिल्टर और साफ करने में सक्षम होगा।
तकनीकी में किया गया बदलाव
भारतीय रेलवे ने कहा है कि नयी वंदे भारत ट्रेनों में कई तकनीकी बदलाव किये गये हैं। वर्तमान ट्रेनों में केवल सीट के पिछले हिस्से को ही पीछे ले जाया जा सकता है लेकिन नयी ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के अनुसार पूरी सीट को स्लाइड किया जा सकेगा।
2023 से पूर्व 75 वंदे भारत ट्रेनें दौड़ेगी
इसके अलावा भारतीय रेलवे भी 15 अगस्त 2023 (एक साल में) से पहले 75 वंदे भारत ट्रेनों को ट्रैक पर शुरू करने की योजना बना रहा है। रेल मंत्रालय ने पहले कहा था कि नयी ट्रेन के निर्माण के बाद शेष 74 वंद भारत ट्रेनों का प्रॉडक्शन जल्द से जल्द किया जायेगा। भारतीय रेलवे ने यह भी कहा है कि पहले 2-3 माह में हर माह 2 से 3 वंदे भारत ट्रेनें असेंम्बल की जायेगी और फिर प्रॉडक्शन बढ़ाकर 6 से 7 प्रतिमाह किया जायेगा।

