UH Marine Choppers -भारत की नेवी को मिले 60 हेलीकॉप्टर्स की जानिये ताकत, धु्रव हेलिकॉप्टरों का है एडवांस वर्जन
नई दिल्ली -केंद्र सरकार ने भारतीय नौसेना (Indian Navy) के लिए 60 यूटिलिटी हेलिकॉप्टर-मरीन (UH-Marine) खरीदने का आदेश दिया है । इन हेलिकॉप्टर्स को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) बनाती है । असल में ये मरीन हेलिकॉप्टर एंडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव (ALH Dhruv) का एडवांस वर्जन है । ध्रुव हेलिकॉप्टर भारतीय मिलिट्री के पसंदीदा हेलिकॉप्टर्स में से एक है ।

इंडियन एयरफोर्स के पास 107, इंडियन आर्मी के पास 191 और नेवी के पास 14 हेलिकॉप्टर्स हैं । नेवी ने 11 और आर्मी ने 73 हेलिकॉप्टर और ऑर्डर कर रखे हैं । इन ऑर्डर से ही पता चलता है कि ये कितने काम का है । ध्रुव हेलिकॉप्टर को दो पायलट उड़ाते हैं । इनमें 12 सैनिक बैठ सकते हैं । 52.1 फीट लंबे इस हेलिकॉप्टर की ऊंचाई 16.4 फीट है । अधिकतम गति 291 KM प्रतिघंटा है । यह एक बार में 630 किमी तक उड़ान भर सकता है ।

