Solar Rooftop Yojana- घर की छत पर फ्री में लगवाये सोलर पैनल, 20 वर्ष तक मुफ्त में मिलेगी बिजली, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
नई दिल्ली. Solar Rooftop Yojana फ्यूल की कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। बिजली की खपत बढ़ने के साथ कीमत में भी इजाफा हो रहा हे। ऐसे में आप अपने छत पर सोलर पैनल लगा सकते हैं और इसके बाद आपको फ्री में बिजली मिलेगी। आपको बता दें कि सोलर पैनल लगाने के लिये सरकार भी सहयोग कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना देश (Solar Rooftop Yojana) में सोलर रूफटॉप को बढ़ावा देने के लिये भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही है। सोलर रूफटॉप योजना से केन्द्र सरकार देश में अक्षय ऊर्जा के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करती है। केन्द्र सरकार इसके लिये उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन पर सब्सिडी देती है।
सोलर पैनल के लिए कितनी जगह चाहिए?
सोलर पैनल लगाने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं पड़ती है। एक किलोवाट सौर उर्जा के लिए 10 वर्गमीटर जगह की जरूरत होती है। केंद्र सरकार की तरफ से 3 केवी तक के सोलर रूफटॉप प्लांट पर 40 प्रतिशत की सब्सिडी और तीन केवी के बाद 10 केवी तक 20 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए आप विद्युत वितरण कंपनी के निकटतम कार्यालय से संपर्क कर सकते है।अधिक जानकारी के लिए mnre.gov.in विजिट कर सकते है।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी के लिये हेल्पलाइन नम्बर
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिये आप टोल फ्री नम्बर 1800-180-3333 पर जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा सोलर रूफटॉप इंस्टालेशन के लिये पैनल में शामिल प्रमाणित एजेंसियों की राज्यवार सूची आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना भारत सरकार के नलवीन एवं नवीनीकरण उर्जा मंत्रालय द्वारा चलायी जा रही है।
20 साल तक मुफ्त मिलेगी बिजली
अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप लगा कर आप बिजली पर होने वाले खर्च को 30 से 50 प्रतिशत तक काम कर सकते है। आपको बता दें कि सोलर रूफटॉप से 25 साल तक बिजली मिलेगी और इस सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना में 5-6 वर्षों में खर्च का भुगतान हो जाएगा । इसके बाद आपको अगले 19-20 वर्षों तक सोलर से बिजली का फ्री में फायदा मिलेगा ।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले solarrooftop.gov.in पर जाएं.
अब होम पेज पर ‘सौर छत’ के लिए आवेदन पर क्लिक करें.
इसके बाद खुले पेज पर आपको अपने राज्य की लिंक पर क्लिक करें.
अब आपके सामने सोलर रूफ आवेदन का पेज खुल जाएगा.
इसमें सभी आवेदन भरकर आवेदन को सब्मिट कर दें.
इस तरह से आप सोलर रूफटॉप योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

