RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी के अपहरण का प्रयास, गुण्डे कार में बैठाने लगे विरोध किया तो भागे
ग्वालियर. व्यापमं घोटाले का भण्डाफोड़ करने वाले ग्वालियर के आरटीआई (सूचना का अधिकार) एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी के अपहरण की कोशिश हुई। 2 कार में सवार आये लोगों ने उसे अपहरण करने की कोशिश की, लेकिन विरोध के बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गये। घटना के समय आशीष के साथ कान्स्टेबल सुरक्षाकर्मी भी था। लेकिन वह कुछ नहीं कर सका। पुलिस ने घटनास्थल से कार बरामद की है।
घटना के वक्त आशीष का सुरक्षाकर्मी कॉन्स्टेबल महेंद्र भी उनके साथ था। घटना के बाद आशीष ने अफसरों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद दूसरे दिन बुधवार रात झांसी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। इतने में दूसरी कार में बैठे करीब 4 लोग आ गए। आरोपी आशीष के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। आशीष पुलिस अधिकारियों को फोन लगाने लगा, तो फोन छीन भी लिया। आरोपी उसे कार में बैठाने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और एक कार छोड़कर बोलेरो से सभी बदमाश फरार हो गए।
आशीष चतुर्वेदी ने दूसरे दिन झांसी रोड थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे वह सिटी सेंटर से घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी दोस्त का फोन आया। उससे मिलने के लिए रविशंकर हॉस्टल के पास रुक गए। इस दौरान दो कार तेजी से आई। इनमें एक बोलेरो ड्राइवर उसकी तरफ तेजी से आया। जैसे-तैसे आशीष बचा। उसने ड्राइवर को ठीक से चलाने के लिए कहा।
कार बरामद कर बदमाशों की तलाश
झांसी रोड थाना प्रभारी का कहना है कि आशीष के गार्ड ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी दीपू गुर्जर, कालू गुर्जर, रोहित गुर्जर, अभिषेक गुर्जर सभी निवासी भास बेड़रा हैं। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों की एक कार भी बरामद की है।

