Newsराजनीतिराज्य

RSS प्रमुख मोहन भागवत वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंच कर अर्पित की पुष्पांजलि

वीरांगना की समाधि पर पुष्प अर्पित करते हुए आरएसएस सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. केदारपुर धाम में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 4 दिवसीय अखिल भारतीय विविध संगठन प्रचारक वर्ग का आज तीसरा दिन है। शनिवार की सुबह सत्र की शुरूआत से पहले आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत समेत संघ के अन्य पदाधिकारी रानी लक्ष्मीबाई की समाधिस्थल पर पहुंचे। यहां मोहन भागवत ने पुष्पांजलि अर्पित कर लक्ष्मीबाई को विनम्र श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आरएसएस प्रमुख ने समाधि की परिक्रमा कर हाथ जोड़कर प्रणाम किया है।
आरएसएस के विभाग संघचालक प्रहलाद सबनानी ने बताया है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जिस शहर में होते हैं। वह शहर में मौजूद आजादी के नायक और शहीदों की प्रतिमा पर जाते है। इसी कड़ी में वह रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर भी पहुंचे।
ग्वालियर में चल रहा चार दिवसीय प्रचारक वर्ग
ग्वालियर की जमीन पर 31 अक्टूबर (दीपावली) से 4 नवंबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का विविध संगठन प्रचारक प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो चुका है। इसमें आरएसएस के 31 संगठनों के 554 प्रचारक भाग ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण वर्ग में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के सभी सहसरकार्यवाह और अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए हैं। इस चार दिवसीय प्रचारक वर्ग में वे कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं, जो सामाजिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहते हैं। यह एक तरह का प्रशिक्षण वर्ग माना जा रहा है। जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्र और वर्ग के बीच संघ कार्यों की समीक्षा और आगामी वर्षों के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *