Sunday, April 26, 2026
Latest:
Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

RJD के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को मारी गोली

मुंगेर. बिहार के मुंगेर में बेखौफ अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को गोली मार दी। उन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिये हो जाया गया है। आरजेडी नेता सुबह जब मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।
यह घटना सफिया सराय थाना इलाके के हवाई अड्डा मैदान की है। गुरूवार की सुबह जब आरजेडी नेता पंकज यादव मॉर्निंगं वॉक पर घर से निकले ही तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में प्रायवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। हालांकि अभी तक सामने नहींआया है कि आरजेडी नेता को किसने और क्यों गोली मारी, अभी तक पता नहीं चल पाया।
विपक्षी दलों के नेताओं को किया जा रहा था टारगेट-आरजेडी
इस घटना पर आरजेडी नेता एजाज अहमद ने कहा है कि बिहार में विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। सुशासन खत्म हो चुका है। जिस तरह यूपी में खास लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उसी रास्ते पर बिहार है। उत्तरप्रदेश और बिहार में अभी कोई अंतर नहीं रह गया है। जानबूझ कर विपक्षी नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। सरकार का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है औरे कानून व्यवस्था बची नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *