PM मोदी के दौरे से पहले MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
भोपाल. पीएम नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश के दौरे को लेकर तैयारी तेज हो गई है। पीएम मोदी आगामी 31 मई को राजधानी भोपाल पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री मोदी महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले है जिसकी कमान महिलाओं को दी गई है। इस कार्यक्रम में करीब ढाई लाख महिलाएं मौजूद रहेंगी। इस कार्यक्रम से पहले बडी प्रशानिक सर्जरी की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी के भोपाल दौरे से चार दिन पहले गृह विभाग ने डीएसपी रैंक के 53 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है।
भोपाल, इंदौर कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारी भी शामिल
बीते दिन जारी सूची में विभिन्न इकाइयों में पदस्थ डीएसपी स्तर के अधिकारियों को एएसपी के पद पर पदोन्नत कर तबादला किया है। इसमें भोपाल, इंदौर कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। पीएचक्यू में पदस्थ डीएसपी सतीश कुमार को मंडला और मैहर में पदस्थ एसडीओपी राजीव कुमार पाठक को पीएचक्यू में नई पदस्थापना दी गई है। एसडीओपी अभिनव मिश्रा को शहडोल से भोपाल सहित अन्य के तबादले किए गए हैं।

