LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

PM नरेन्द्र मोदी की मां तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, अहमदाबाद  पहुंच रहे PM मोदी

अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा की तबियत बिगड़ गयी और इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल ने बयान जारी कर बताया है कि उनकी हालत स्थिर है। ऐसा बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की मां हीरा बा की तबियत मंगलवार की रात को बिगड़ गयी थी। इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यून मेहता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद से उनके परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद हैं।
पीएम मोदी पहुंचेंगे अहमदाबाद
ऐसा बताया जा रहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी भी बुधवार की दोपहर उन्हें देखने के लिये अहमदाबाद पहुंचेंगे। अभी थोड़ी देर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी उनका हाल चाल जानने के लिये अस्पताल का दौरा कर सकते हैं। पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था गड़ी कर दी है।
हीरा बा की हालत स्थित-अस्पताल प्रबंधन
यूएन मेहता अस्पताल की तरफ से बयान जारी कर बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी की मां यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अहमदाबाद में भर्ती करवाया गया है उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *