PM द्वारा लिखित पुस्तक एग्जाम वारियर की थीम पर 150 छात्र-छात्राओं ने कैनवास पर बनाई पेंटिंग

ग्वालियर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखी गयी पुस्तक एग्जाम वारियर में दी गयी 25 थीम पर केन्द्रीय विद्यालय नम्बर 1 में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 8 केन्द्रीय विद्यालय और एक प्रायवेट विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने केनवास पर पेंटिंग उकेरी। इस प्रतियोगिता की सबसे खास इन सभी छात्र-छात्राओं को स्वातिक के आकार बैठाया गया था। इस बीच चित्रकला प्रतियोगिता में पानी की बूंदें टपकने पर यह छात्र-छात्रायें अपने-अपने केनवास को लेकर छत के नीचे भागे इस व्यवस्थाओं का केवी नम्बर 1 के प्राचार्य गोरव द्विवेदी की देखरेख में शिक्षक विकास गिरी अंजाम दे रहे थे। जैसे ही बूंदें टपकना बन्द हुआ तो फिर से उन्हें खुले परिसर में बैठाया गया।
एक छात्रा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जी-20 मिली जिम्मेदारी पर शानदार पेंटिंग बनाई। इन बच्चों की पेंटिंग के निर्णय करने के लिये फाइन आर्ट कॉलेज के प्राचार्य मधुसूदन शर्मा, विवेकानंद अकादमी के प्राचार्य प्रीति मेहरोत्रा, रिषीकुल विद्यालाय की प्राचार्य रजनी मित्रा आदि निर्णायकों ने जांचने और परखने परिणाम दिये।
चित्रकला प्रतियोगिता में लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने केनवास पर पेंटिंग बनाने वाले प्रथम और द्वितीय के स्थान पर केटेगरी के स्थान पर बेस्ट -5 अवार्ड दिये गये। इसके अलावा सभी 150 छात्र-छात्राओं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कहानी पर आधारित पुस्तकें दी गयी। आपको यह बता दें कि यह चित्रकला प्रतियोगिता की जिम्मेदारी केवी नम्बर 1 को नोडल बनाया गया था।

