Petrol Price In Jharkhand की हेमंत सोरेन ने पेट्रोल के 25 रूपये कम किये, जानिये किसे मिलेगा लाभ
झारखंड. Petrol Price In Jharkhand हेमंत सोरेन सरकार ने अपने कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर पेट्रोल के दामों में बड़ी कमी करने का फैसला किया है। सीएम ने आज कहा है कि पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित है। वैसे राशन कार्डधारी यदि अपने बाइक या स्कूटर में पेट्रोल भरवाते हैं तो उन्हें 25 रूपये प्रति लीटर की दर से हम राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करेंगे। यह व्यवस्था 26 जनवरी से हम लागू करने जा रहे है। एक गरीब परिवार प्रतिमाह 10 लीटर पेट्रोल तक यह राशि प्राप्त कर सकता है।
झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार ने गठबंधन सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा है कि सरकार स्टूडेंट्स को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करेगी। ताकि होनदार छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी नहीं होगी। जनजाति समुदाय के बच्चों को बैंक प्रबंधन लोन नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर सरकार गंभीर है। आने वाले दिनों में इस समस्या का समाधान सरकार करेगी।

