Omicron के लिये हर म्यूटेशन के लिये रामबाण है यह दवा, ब्रिटिश साइंटिस्ट ने किया बड़ा दावा
नई दिल्ली. दुनिया को दहशत में डालने वाले कोरोना के ओमिक्रॉन (Omicrone) वेरियेंट को लेकर ब्रिटिश साइंटिस्ट ने बहुत बड़ा दावा किया है। दरअसल उन्होंने कहा है कि उनकी दवाई सोट्रोविमैब (Sotrovimab) ओमिक्रॉन के हर म्यूटेशन के खिलाु असरदार और कारगर साबित हुई है।
ज्वाइंट वेंचर से बनकर दवा तैयार
ब्रिटेन के इस वैज्ञानिक ने बताया कि उन्होंने इस खास दवा को ग्लैक्सोस्मिथथक्लाइन (GSK) ने यूएस पार्टनर वीर (VIR) बायोटेक्नोलॉजी के साथ मिलकर विकसित किया गया है। अब इसी मेडीसिन को ओमिक्रॉन वेरियेंट के खिलाफ असरदार माना जा रहा है।
दुनिया के लिये अच्छी खबर
कोविड-19 एंटीबॉडी -बेस्ट इस थेरेपी को विकसित करने वाली कम्पनी जीएसके ने बताया कि सोट्रोविमैव के प्री क्लीनिकल डेटा को दुनियाभर के लिये चिंता की वजह बने कोरोना के ओमिक्रॉन समेत कई अन्य वैरियेुंट के खिलाफ काफी असरदार पाया गया है। इसके परिणामों की पुष्टि करने के लिये सोट्रोविमैव थेरेपी को लेकर आगे के परीक्षण किये जा रहे हैं। फिलहाल शुरूआती तौर पर इसे दुनियाभर के लिये बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
ओमिक्रॉन पर असरदार, राहत मिलेगी
कम्पनी ने दावा कर दिया है कि ओमिक्रॉन के जो 37 म्यूटेशन हैं, उसके खिलाु उनकी दवाई सोट्रोविमैब ने प्रभावी काम किया है। पिछले हफ्ते भी प्री क्लीनिकल टेस्ट के बाद कहा गया था कि सोट्रोविमैब दवाई ओमिक्रॉन के खिलाफ काम करती है। वहीं कंपनी ने इस बात पर भी जोर दिया है कि यह दवाई हर उस वेरियेंट के खिलाफ प्रभावी काम करती है। जिनका जिक्र WHO ने भी किया है।

