Omicron की दहशत में नाइट कर्फ्यू, जरूरत बड़ी और सख्ती होगी-शिवराज
भोपाल. Omicron Night Curfew in MP देशभर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। ओमिक्रॉन की संभावित लहर को देखते हुए एमपी नाइट कर्फ्यू लगाने वाला पहला राज्य है। मध्यप्रदेश में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।
गौरतलब है है कि मध्यप्रदेश में ओमिक्रॉन का एक भी केस सामने नहीं आया है। इसके बावजूद मप्र ऐसा कदम उठाने वाला पहला राज्य है। शिवराज ने कहा है कि संभावना है कि जल्द ही मध्यप्रदेश में ओमिक्रॉन के मामले सामने आ सकते हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने कहा है कि हम रात को कर्फ्यू लागू कर रहे हैं। रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक जरूरत पड़ने पर और भी उपाय लागू किये जायेंगे।
भारत में ओमिक्रॉन के 323 केश
भारत में ओमिक्रॉन के अभी तक 323 केस सामने आ चुके है। सबसे अधिक केस महाराष्ट्र में आये हैं। यहां 65 केस मिले हैं। दिल्ली में 57, तेलंगना में 38, तमिलनाडु में 34, गुजरात में 30, केरल में 29 राजस्थान में 23 जम्मू कश्मीर में 3, यूपी में 2, ओडिशा में 4, पं. बंगाल में 2,े आंध्रप्रदेश में 2, चंडीगढ़, लद्दाख और हरियाणा में 1-1 केस सामने आये हैं।

