Old Pension Scheme-पुरानी पेंशन योजना पर आयी खुशखबरी, इन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
नई दिल्ली Old Pension Scheme देश में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली पर अलग तरह से बहस शुरू हो गयी है। देशभर के कर्मचारी नयी पेंशन योजना (NPS) को बन्द करके पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग लम्बे समय से कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार वाले कुछ राज्यों ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में पुरानी पेंशन योजना को लागू कर दिया गया है।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई तो बहाल होगी पुरानी पेंशन
एमपी में भी विपक्षी कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने सत्ता में वापिसी पर पुरानी पेंशन को लागू करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि केन्द्र सरकार ने इसे लागू करने को लेकर किसी तरह का स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर पिछले दिनों संसद में भी बयान दिया था। इस दौरान केन्द्रीस सशस्त्र पुलिस बल (CVRPF) के सभी कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।
आठ हफ्ते आदेश जारी करने के लिये कहा
आपको बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से एक निर्णय में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल () के सभी कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन को बहाल करने का आदेश दिया गया है। अदालत ने केन्द्र को इस पर 8 हफ्ते के अंदर जरूरी दिशा-निर्देश जारी करने के लिये कहा है।
ऑफिस मेमोरेंडम को किया खारिज
हाईकोर्ट की ओर से वित्त मंत्रालय की 2003 की अधिसूचना और पेंशन व पेंशनभोगी कल्याण विभाग के 2020 के एक ऑफिस मेमोरेंडम () को खारिज कर दिया गया है। 1 जनवरी 2004 के विज्ञापन के अनुसार केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों में नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के लाभ से वंचित अलग कर दिया गया है।

