OBC महासम्मेलन- स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के OBC महासम्मेलन के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका गया है। वकील के भेष धारण कर आये आकाश सैनी नाम के शख्स ने यह जूता स्वामी प्रसाद पर फेंका। मौके पर मौजूद समर्थकों ने हमलावर का जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया है।
दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई थी काली स्याही
इससे पहले सपा से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान पर भी रविवार को काली स्याही फेंकी गई थी. दरअसल यूपी में मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. इसके लिए 5 सितंबर को मतदान और 8 सितंबर को काउंटिंग होगी. इसी क्रम में वो रविवार को विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए निकले थे. इस दौरान उन पर स्याही फेंकी गई. ये घटना कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी मोहल्ले की है.

