LatestNewsराज्य

MPCA में 29 साल के महानआर्यमन सहित पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई

भोपाल. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए है, उनके साथ पूरी कार्यकारिणी का चुनाव भी निर्विरोध हुआ है। 29 साल के महानआर्यमन एमपीसीए के सबसे युबा अध्यक्ष है। एमपीसीए की वार्षिक साधारण सभा मंगलवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी चुने जाने की घोषणा की गई। बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। इससे पहले ज्योतिरादित्य ने महानआर्यमान के साथ खजराना गणेश मंदिर में दर्शन किए और उनके साथ मंत्री तुलसीराम सिलावट भी मौजूद रहे। अध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद महानआर्यमन ने कहा कि मेरे एमपीसीए अध्यक्ष बनने पर पिता के साथ मां भी बहुत खुश है। उन्होंने मुझे ग्राउंड लेवल पर लोगों के साथ जुडकर काम करना और अकेले कभी भी निर्ण नहीं लेना सिखाया।
एमपीसीए को नंबर वन बनाएंगे
एजीएम के बाद महानआर्यमन सिंधिया ने कहा- हम मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को आगे लेकर जाएंगे और देश में नंबर वन बनाएंगे। मेरे लिए यह बहुत भावुक समय है क्योंकि इस पद पर मेरे दादाजी माधवराव सिंधिया, मेरे पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने काम किया था और अब मुझे यह मौका मिल रहा है। हमारा विजन है कि हम ग्रामीण स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा दें। बेटियों-बहनों को मौका दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *