MP में हवा में उड़ रहे पीएम आवास, 50 से ज्यादा मकानों की दीवारें धराशायी हुईं
ग्वालियर. मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान हवा में उड रहे है। केंद्र सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत बने कई मकान धराशायी हो चुके है। मकान निर्माण में भ्रष्टाचार के कारण ऐसा हो रहा है। बताया जा रहा है कि तय मोटाई से महज आधी मोटाई की दीवारें बनाई गई है जो कि तेज हवा में जमींदोज हो रहीं है। पीएम आवास के नाम पर प्रदेश के ग्वालियर में यह तमाश हो रहा है।
शिवपुरी लिंक रोड के पास केदारपुर में पुनर्वास योजना में 263 पीएम आवासों का निर्माण किया जा रहा है। तेज हवा का एक झोंका इन मकानों की गुण्वत्ता की कलई खोल रहा है। इनमें से अनेक मकान आंधी में ढह गए है और दीवारें भरभराकर गिर पडीं। पीएम आवास योजना के इन 263 मकान बनाने का जिम्मा प्राइवेट ठेकेदारों को दिया गया है। आरोप है कि मकान बिना कॉलम खडे किए तैयार किए गए। डबल ईंट यानि 9 इंच के स्थान पर सिंगल ईट यानि 4 इंच की दीवार बनाई गई है। ऐसे में तेज हवा से 50 से ज्यादा मकान ढह चुके है। इनकी दीवारें भरभराकर गिर पडी।
सांसद भारत सिंह कुशवाह को भी मामले की शिकायत की गई है। उन्होंने कहा है कि मामला संज्ञान में आया है। हम पीएम आवास में गड़बड़ी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। इधर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराने की बात कही है। उनका यह कहना है कि पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को 2.50-2.50 लाख रुपए दिए गए हैं जिससे उन्हें खुद ही मकान निर्माण कराने होता है। हितग्राही किसी प्राइवेट ठेकेदार से ये काम करा रहे हैं लेकिन निर्माण की गुणवत्ता जरूरी है।

