Latestराज्यराष्ट्रीय

MP में हजारों लोग मेडिकल शॉप से किट लेकर खुद करने लगे कोविड टेस्ट

भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना के डेटा छिपाने के किस्से कम नहीं हैं। ताजा मामला घर पर खुद ही कोविड टेस्ट करने वालों का है। सरकार के पास न ऐसे संक्रमितों की कोई जानकारी है, न ही वह इसे अपने डेटा में जोड़ने के लिए अभी तैयार है। हजारों लोग कोविड होम एंटीजन किट सीधे मेडिकल शॉप से खरीद रहे हैं। 250 से 325 रुपए में मिलने वाली किट से लोग घर पर ही टेस्टिंग कर रहे हैं। यदि वे संक्रमित पाए जाते हैं, तो भी सरकार के पास इसकी जानकारी नहीं जाती है। इन्हें ट्रैक करने के लिए कोई सिस्टम ही नहीं बना है।

मेडिकल शॉप पर भी ऐसे खरीदारों का रिकॉर्ड नहीं रखा जाता। ऐसे गैर लिस्टेड संक्रमित यदि आइसोलेशन के बजाय बेरोकटोक बाहर घूमते रहे, तो प्रदेश में संक्रमण खतरनाक स्तर पर जा सकता है। ICMR इसे राज्य सरकार का काम बता रहा है, तो लोकल एडमिनिस्ट्रेशन इसके विपरीत ICMR का।

इन इलाकों की दुकानों पर पड़ताल
दवा बाजार, हमीदिया अस्पताल के सामने के मेडिकल बाजार, शाहपुरा, चार इमली, शिवाजी नगर, गोविंदपुरा, अरेरा हिल्स और इंदिरा मार्केट के 20 मेडिकल शॉप्स में पहुंचे। पता चला कि अधिकतर रेसीडेंसी एरिया के मेडिकल स्टोर्स में 3 जनवरी से इस होम टेस्ट किट को लेकर हर दिन ग्राहक आ रहे हैं। कई जगह से इस किट के उपयोग व जानकारी की पूछताछ को लेकर आने वालों की संख्या ज्यादा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *