ग्वालियर के SP राजेश चंदेल होंगे, अमित सांघी को छतरपुर की कमान
भोपाल. मध्यप्रदेश सरकार के गृह विभाग ने 75 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें 29 जिलों के एसपी भी शामिल हैं। भोपाल के एडिशनल पुलिस कमिश्नर सचिन अतुलकर को छिंदवाड़ा रेंज का डीआईजी बनाया गया है। राजगढ़ एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी को भोपाल एडिशनल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी को छतरपुर की कमान सौंपी गई है। बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद को जबलपुर भेजा गया है। जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को रतलाम भेजा गया है। शनिवार को गृह विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए।
इन जिलों के एसपी बदले गए
सागर, रीवा, विदिशा, कटनी, राजगढ़, ग्वालियर, निवाड़ी, उज्जैन, सिंगरौली, टीकमगढ़, हरदा, जबलपुर, गुना, अलीराजपुर, शिवपुरी, आगर मालवा, इंदौर देहात, धार, बैतूल, खंडवा, देवास, अशोकनगर, मंडला, रतलाम, नीमच, बड़वानी, छतरपुर, दतिया, शाजापुर।
कई जिलों के बदले गए एसपी…
बैतूल, धार,अशोकनगर, रतलाम, बड़वानी, छतरपुर, दतिया,खंडवा सहित कई जिलों के एसपी बदले गए हैं.
विवेक सिंह को रीवा एसपी बनाया गया है.
– ACP भोपाल लॉ एंड ऑर्डर सचिन अतुलकर को छिंदवाड़ा भेजा गया है. वहां उप पुलिस महानिरीक्षक छिंदवाड़ा रेंज बनाए गए.
– विदिशा SP मोनिका शुक्ला को DIG भोपाल ग्रामीण बनाया गया.
– SP ग्वालियर अमित सांघी को एसपी छतरपुर बनाया गया.
– एसपी निवाड़ी टीके विद्यार्थी को एसपी जबलपुर की कमान.
– एसपी उज्जैन सत्येंद्र कुमार को एसपी खंडवा बनाया गया.
– एसपी सिंगरौली विरेंद्र कुमार को एसपी राजगढ़ बनाया गया.
– SP टीकमगढ़ प्रशांत खरे को भोपाल भेजा गया.
– एसपी हरदा मनीष कुमार को पुलिस उपायुक्त यातायात इंदौर बनाया गया.
– युसूफ कुरैशी को सिंगरौली SP की कमान.
– एसपी जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा को SP रतलाम मनाया गया.
-SP गुना पंकज श्रीवास्तव को इंदौर भेजा गया.
– एसपी अलीराजपुर मनोज कुमार को एसपी धार की कमान.
– SP शिवपुरी राजेश सिंह को एसपी ग्वालियर.
– एसपी आगर मालवा राकेश सागर को एसपी गुना.
– एसपी धार आदित्य प्रताप को भोपाल बुलाया.
– Sp बैतूल सिमाला प्रसाद को एसपी रेल जबलपुर बनाया.
– खंडवा एसपी विवेक सिंह को एसपी रीवा बनाया.
– एसपी देवास शिवदयाल को ग्वालियर भेजा गया.
– एसपी अशोकनगर रघुवंश कुमार को एसपी शिवपुरी बनाया गया.
– यशपाल सिंह एसपी मंडला को एसपी शाजापुर बनाया.
– एसपी रतलाम अभिषेक तिवारी को एसपी सागर बनाया गया.
– जबलपुर रेल एसपी विनायक वर्मा को छिंदवाड़ा एसपी बनाया गया.
– एसपी नीमच भी बदले गए, अमित तोलानी को एसपी नीमच बनाया गया.
– दीपक कुमार एसपी बड़वानी को एसपी विदिशा बनाया.
– प्रदीप शर्मा को एसपी दतिया बनाया.
– अमन सिंह राठौर एसपी दतिया को एसपी अशोकनगर बनाया.
– छतरपुर एसपी सचिन शर्मा को एसपी उज्जैन की कमान.
– अभिजीत कुमार एसपी कटनी बनाए गए.
– डीसीपी क्राइम ब्रांच भोपाल अमित कुमार को एसपी नरसिंहपुर बनाया.

