MP में 15-16 जून को भारी बारिश का अलर्ट, ग्वालियर समेत 12 जिलों में लू चलेगी
भोपाल. मध्य प्रदेश में 15 और 16 जून को भारी बारिश का अलर्ट है। दक्षिणी हिस्से के पांढुर्णा, छिंदवाडा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, खंडवा में 24 घंटे में ढाई से 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है। इसी दौरान मानसून भी प्रदेश में एंटर हो जाएगर। हालांकि इससे पहले शुक्रवार को उज्जैन, सागर, ग्वालियर चंबल के 12 जिलों में लू का अलर्ट है।
मानसून पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ में एक ही जगह पर ठहरा है। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई है। हालांकि अब मानसून के सक्रिय होने की हल चल तेज हुई है। ऐसे में मौसम विभाग ने 14 से 15 जून को मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के एंटर होने की संभावना जताई है। मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था।

