MP 29 नये अपर कलेक्टर अभी अभी SDM का काम करेंगे, 2 डिप्टी कलैक्टर बनायेगये ज्वॉइंट कलेक्टर
भोपाल. मध्यप्रदेश को 29 नये अपर कलेक्टर एक जनवरी से मिल गये है। लेकिन इन्हें कम से कम 2 महीने तक SDM या कलेक्टर कार्यालय मं प्रभारी अधिकारी का ही काम करना होगा। 2 वर्ष पहले अपर कलेक्टर बनने वाली सभी अधिकारियों को ही राज्य सरकार अभी तक जिलों में अपर कलेक्टर नहीं बना सकी है। अब 29 नये अधिकारियों के सामने आने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग को जल्द ही इनकी पदस्थापना का रास्ता निकालना होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने 31 दिसम्बर को आदेश जारी एक 1 जनवरी 2026 से 29 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत किया है।
इन अधिकारियों की अच्छी CR के आधार पर इन्हें सीनियर श्रेणी वेतनमान (संयुक्त कलेक्टर) से प्रवर श्रेणी वेतनमान (अपर कलेक्टर) या मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के पद पर पदस्थ किया जायेगा। क्योंकि दोनों ही पद समान वेतनमान और अधिकार वाले हैं।
ये अधिकारी बने अपर कलेक्टर, पदस्थापना यथावत
| अधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापना |
| मणिन्द्र कुमार सिंह | संयुक्त कलेक्टर, नरसिंहपुर |
| राजन बी. नाडिया | संयुक्त कलेक्टर, भिंड |
| महेश कुमार बमनहा | संयुक्त कलेक्टर, गुना |
| क्षितिज शर्मा | संयुक्त कलेक्टर, विदिशा |
| संजू कुमारी | अवर सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग |
| बलवीर रमन | संयुक्त कलेक्टर, रायसेन |
| अखिलेश कुमार सिंह | संयुक्त कलेक्टर, सिंगरौली |
| राजेश कुमार शुक्ला | संयुक्त कलेक्टर, सीधी |
| शैलेंद्र सिंह | संयुक्त कलेक्टर, टीकमगढ़ |
| भूपेंद्र सिंह कुशवाह | संयुक्त कलेक्टर, मुरैना |
| गोपाल सिंह वर्मा | संयुक्त कलेक्टर, इंदौर |
| नीरज शर्मा | उपायुक्त, भू-अभिलेख, ग्वालियर |
दो डिप्टी कलेक्टर बनाये गये संयुक्त कलेक्टर
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश से 2 डिप्टी कलेक्टरको पदोन्नत कर संयुक्त कलेक्टर बनाये गये है। यह अधिकारी राकेश परमार,डिप्टी कलेक्टर इन्दौर और अनुराग डिप्टी कलेक्टर शिवपुरी है।
5 अधिकारी सीनियर अफर कलेक्टर
इसके अलावा अपर कलेक्टर स्तर को 5 अफसरों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान पर क्रमोन्नत किया है। सीनियर अपर कलेक्टर की कैटेगरी में आने वाले ये अधिकारी महिप कुमार तेजस्वी उप सचिव सामान्य प्रशासन पूल, लक्ष्मी गामड़ अपर नियंत्रक गवर्नमेंट प्रेस भोपाल, प्रवीण फुलपगारे CEO जिला पंचायत दमोह, भुरला सोलंकी अपर कलेक्टर शाजापुर और महेंद्र सिंह कवचे अपर कलेक्टर दतिया हैं।

