MP सरकार फिर लेगी 4 हजार करोड़ रुपये का कर्ज
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार इस वित्तीय वर्ष में दूसरी बार चार हजार करोड़ रुपये का कर्ज उठाएगी। रिजर्व बैंक के मुम्बई कार्यालय के माध्यम से अपनी गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय कर बाजार से चार हजार करोड़ रुपये का नया कर्ज उठाया जाएगा।
इस ऋण का पूर्ण भुगतान 11 साल बाद किया जाएगा तथा इस बीच साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान होगा। वर्तमान वित्त वर्ष में यह दूसरा कर्ज होगा। इससे पहले राज्य सरकार ने 30 मई 2023 को बाजार से दो हजार करोड़ रुपये का कर्ज उठाया था। इसको मिलाकर मध्य प्रदेश सरकार पर सवा तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज भार हो गया है।

