Latestराज्यराष्ट्रीय

MP में विकसित होंगे चार टूरिस्ट सर्किट, खर्च होंगे 400 करोड़ रुपये, एक यूनिटी मॉल केंद्र देगा, एक हम बनाएंगे- CM शिवराज

भोपाल. राज्य सरकार टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बौद्ध, वन्य जीव, हैरिटेज और ईको टूरिज्म विकसित करने जा रही है। इन चार सर्किट को विकसित करने के लिए अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 में 400 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसका प्रावधान 1 या 2 मार्च को पेश होने जा रहे राज्य बजट में होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बजट को लेकर आर्थिक क्षेत्र के जाने-माने विशेषज्ञों से चर्चा की।

इसमें तय हुआ कि कैपिटल एक्सपेंडेंचर में वृद्धि की गई राशि को इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में खर्च किया जाएगा। चर्चा के बाद शिवराज ने बताया कि मप्र को एक यूनिटी मॉल केंद्र से मिला है तो दूसरा राज्य सरकार बनाएगी। इसकी घोषणा इसी बजट में होगी। अभी 2.72 लाख करोड़ का बजट है, जिसे 3 लाख करोड़ रु. किया जाएगा। शिवराज ने बताया कि अभी हम जीएसडीपी का 4.9% खर्च विकास कार्यों पर करते हैं, यह राशि 48 हजार करोड़ रुपए होती है। अगले बजट में 50 हजार करोड़ रुपए नई सड़कों, भवन निर्माण समेत आधारभूत ढांचे को विकसित किए जाने पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा सरकार नई डेटा पॉलिसी भी लाने जा रही है। साथ ही सहकारी संस्थाओं के कंप्यूटराइजेशन को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet perabet perabet giriş cratosroyalbet grandpashabet holiganbet holiganbet giriş grandpashabet betpas goldenbahis holiganbet holiganbet giriş cratosroyalbet radissonbet gameofbet romabet jojobet holiganbet neritking 1win teosbet casinomilyon holiganbet holiganbet meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş kingroyal kingroyal giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş kingroyal güncel giriş holiganbet güncel giriş