LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में बढ़ सकता है भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नवीन का प्रभाव

भोपाल. भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में मध्य प्रदेश का प्रभाव बढ़ सकता है। अब तक मध्य प्रदेश से संसदीय बोर्ड में अनुसूचित जाति के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण जटिया सदस्य हैं। इसके अलावा ओम प्रकाश धुर्वे राष्ट्रीय सचिव और लाल सिंह आर्य अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष हैं।
नितिन नवीन की टीम में मप्र का भी प्रभाव बढ़ सकता है
जेपी नड्डा की टीम में कैलाश विजयवर्गीय भी राष्ट्रीय महासचिव हुआ करते थे, लेकिन दो वर्ष पूर्व वह राज्य में मंत्री बना दिए गए। पार्टी नेताओं का मानना है कि चूंकि पूर्व में राष्ट्रीय कमेटी में मध्य प्रदेश से दो-दो महासचिव एक साथ रहे हैं। एक समय थावर चंद्र गहलोत और नरेंद्र सिंह तोमर दोनों ही राष्ट्रीय महासचिव थे। ऐसे में माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में मध्य प्रदेश का भी प्रभाव बढ़ सकता है।
मध्य प्रदेश हमेशा भाजपा के लिए प्रयोगशाला की तरह रहा
मध्य प्रदेश हमेशा से ही भाजपा के लिए एक प्रयोगशाला की तरह रहा है। हिंदू महासभा हो या जनसंघ, दोनों की जड़ें मध्य प्रदेश में मजबूत रही हैं। यही कारण है कि भाजपा यहां लंबे समय से सत्ता में काबिज है। संगठन की मजबूती की दूसरी वजह यहां के कुशल संगठनकर्ता भी माने जा सकते हैं। कुशाभाऊ ठाकरे, प्यारेलाल खंडेलवाल और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज मध्य प्रदेश की राजनीति से ही देशभर में लोकप्रिय हुए। भाजपा के लिए सुरक्षित सीटों में शुमार विदिशा लोकसभा सीट तो ऐसी रही कि वहां से अटल बिहारी वाजपेयी और सुषमा स्वराज जैसे नेताओं को भाजपा ने चुनाव लड़वाया। ये ऐसे कारण हैं, जिसकी वजह से राष्ट्रीय स्तर पर भी संगठन में भाजपा कार्यकर्ताओं का दबदबा रहा है।
विजयवर्गीय सहित चार नेताओं को स्थान मिला था
पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम में मध्य प्रदेश से विजयवर्गीय सहित चार नेताओं को स्थान मिला था। इस बार भी चार से पांच नेताओं को नितिन नवीन की टीम में स्थान मिलने की संभावना है। इसमें एक या दो महिलाएं भी शामिल हो सकती हैं। इसके साथ ही युवा नेताओं को भी अवसर मिल सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming