Latestराज्यराष्ट्रीय

MP में जल्द लागू होगा ऑनलाइन गेमिंग एक्ट- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

भोपाल. ऑनलाइन वीडियो गेम बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहे है इसके चलते मध्य प्रदेश सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में जल्द ही ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू किया जाएगा। यह बात गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चर्चा के दौरान कही। मंत्री ने कहा कि फ्री फायर गेम के कारण बच्चे की आत्महत्या का मामला बहुत गंभीर है। इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एक्ट लागू किया जाएगा। इसका ड्राफ्ट तैयार हो गया है और जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा।

स्कूलों को दी चेतावनी
स्कूलों पर प्रतिबंध बढ़ाने के मामले में गृहमंत्री ने कहा कि कुछ स्कूल विद्यार्थियों की 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुल रहे हैं। ऐसे स्कूलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जबकि 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ चलाने के निर्देश हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री गंभीर हैं। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में 1 से 10वीं तक के बच्चों के शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *