LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में कर्मचारियों ने दीपावली से पहले सरकार के सामने उठाई बड़ी मांग

भोपाल. कर्मचारियों ने दीपावली के त्यौहार पर प्रदेश सरकार से केन्द्रीय कर्मचारियों के समान बोनस एवं 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग की है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने जानकारी में बताया कि जिस प्रकार से केंद्र एवं रेलवे द्वारा अपने कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर बोनस और 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता, महंगाई राहत केंद्र के 1 करोड से अधिक कर्मचारियों को प्रदान कर दी गई है उसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को बोनस एवं 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता, महंगाई राहत जुलाई 2025 से देकर दीपावली के त्योहार पर कर्मचारियों को आर्थिक रूप से खुशियां प्रदान करे।
1996 से बंद है बोनस
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि मध्यप्रदेश में 1996 में बोनस बंद कर दिया गया था। साल 1996 तक 1079 रुपए बोनस के रूप में कर्मचारियों को मिलता था। जबकि केन्द्र सरकार के द्वारा आज भी केन्द्रीय कर्मचारियों को बोनस दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार द्वारा कहा जाता है कि केंद्र के समान कर्मचारियों को सभी सुविधाएं दी जाएंगी वहीं दूसरी ओर प्रदेश के लाखों कर्मचारी कई साल से बोनस से वंचित हैं। उमाशंकर तिवारी ने कहा कि दीपावली पर हर घर में खर्चा बढ़ जाता है इसकी भरपाई के लिए सरकार को बोनस के साथ 3% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों को प्रदान करना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş