LatestNewsराज्य

MP में कर्मचारियों को जमा निधियों पर 7.1 प्रतिशत की दर से मिलेगा ब्याज

भोपाल. मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को सामान्य भविष्य निधि सहित अन्य जमा निधियों पर 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। वित्त विभाग ने एक जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक के लिए विभिन्न निधियों में जमा राशियों पर ब्याज दर निर्धारित कर दी है।
सरकार प्रत्येक तिमाही के लिए कई निधियों में जमा राशियों पर ब्याज दर निर्धारित करती है। एक अप्रैल से 30 जून तक की अवधि के लिए 7.1 प्रतिशत ब्याज दर निर्धारित की थी। अब द्वितीय त्रैमास यानी 1 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक के लिए भी 7.1 प्रतिशत की दर ही निर्धारित की है। इसकी परिधि में सामान्य भविष्य निधि, अंशदायी भविष्य निधि, पटवारी विशेष भविष्य निधि, मध्य भारत जीवन बीमा निधि, विभागीय भविष्य निधि, मध्य प्रदेश शासकीय सेवक कर्मचारी बीमा-सह बचत योजना आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *