LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

MP- डीए 3% बढ़ाया, मध्यप्रदेश के बिजली कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

भोपाल. मध्यप्रदेश के बिजली कर्मचारियों के लिये एक बार फिर बड़ी खुशखबरी आयी है और डीए बढ़ोत्तरी का इंतजार समाप्त हो गया है। केन्द्र सरकार की ओर से डीए बढ़ोत्तरी पर मुहर लगा दी गयी है और डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। भाजपा मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों को यह सौगात दी है। यह तोहफा सरकार की ओर से एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारियों को दिया गया है।
34 प्रतिशत हो गया महंगाई भत्ता
मध्यप्रदेश के बिजली कर्मचारियों को अभी तक 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता है। लेकिन अब सरकार के 3 प्रतिशत बढोत्तरी के एलान के बाद यह बढ़कर 34 प्रतिशत हो गया है। इस बढोतरी का लाभ लगभग 30 हजार कर्मचारियों को मिलेगा। अब कर्मचारियों को 1 अगस्त 2022 से कुल 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
कैबिनेट ने दी मंजूरी
राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गयी है। मध्यप्रदेश में चुनावी आहट के बीच इसे कर्मचारियों को खुश करने की कवायद माना जा रहा है। कैबिनेट में 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का मंजूरी मिल गयी है। सरकार के इस फैसले से राज्य के खजाने पर भार बढ़ेगा।
इससे पहले राज्य के सीएम ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 से बढ़कर 34 प्रतिशत किया है। उनके इस फैसले से मध्यप्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 38 प्रतिशत किये जाने का अनुमान है। इसके लिये सरकार की ओर से जल्द ऐलान किये जाने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al instagram unban service instagram unban service matbet matbet bahiscasino betsat betsat pashagaming pashagaming betpas betpas giriş