GeneralNewsराजनीतिराज्य

MP के 7.50 लाख कर्मचारियों को रक्षाबंधन से 1240 से 16 हजार तक एरियर मिलेगा, 2 किस्ते और मिलेंगी

भोपाल. मध्यप्रदेश के 7.50 लाख सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों को महंगाई भत्ते (DA) के एरियर की पहली किस्त रक्षाबंधन के पहले मिल जायेगी। इसकी कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। केसवाइज स्टडी करने की जिम्मेदारी कोष एवं लेखा विभाग को दी गयी है। पहली किस्त में 2 माह का एरियर मिलेगां मोहन यादव सरकार ने कर्मचारियों को 1 जुलाई को 2023 से मिलने वाला 4प्रतिशत डीए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मार्च 2024 में दिया था। उसी वक्त वित्त विभाग ने कहा था कि महंगाई भत्ते के 8 माह का एरियर 3 किस्तों में दिया जायेगा। अब जुलाई 2023 से फरवरी 2024तक का एरियर जुलाई, अगस्त और सितम्बर में दिया जा रहा है। जो विभाग आदेश देरी से जारी होने की वजह से मार्च 2024 में 4% डीए नहीं जोड़ पाये थे वह हर माह की एरियर राशि कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में डालेंगे।
42 से बढ़कर 46% मिलेगा डीए
मध्यप्रदेश सरकार ने 15 मार्च 2024 को सरकारी कर्मचायिों के महंगाई भत्त (डीए) में 4प्रतिशत की बढ़ोतरी के आदेश दिये थे। महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% किया गया था। आदेश में वित्त विभाग ने कहा था कि कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 4 %  महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जाता है।
साल में दो बार बढ़ाया जाता है डीए
कर्मचारियों के डीए में साल में दो बार जनवरी और जुलाई में वृद्धि की जाती है। केंद्र सरकार जनवरी 2024 में अपने कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर चुकी है। तय प्रक्रिया के तहत एक जुलाई 2024 से केंद्रीय कर्मचारियों का डीए फिर 3 या 4 प्रतिशत बढ़ना है। यह घोषणा जल्द होने की संभावना है।
ऐसा होने पर राज्य के कर्मचारी डीए में केंद्रीय कर्मचारियों से 8 प्रतिशत पीछे हो जाएंगे, जिसकी भरपाई जल्दी नहीं होगी। ऐसे में वे आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। बता दें कि राज्य के 7.50 लाख कर्मचारियों को जितना डीए दिया जाता है, 4.50 लाख पेंशनरों को उतनी ही महंगाई राहत दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş matbet giriş holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet casibom giriş deneme bonusu casibom vaycasino vaycasino giriş meritking meritking giriş cratosroyalbet realbahis realbahis giriş jojobet jojobet jojobet jojobet jojobet holiganbet holiganbet cashwin esbet tambet casibom casibom giriş casibom casibom giriş imajbet imajbet giriş imajbetapp grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş matbet matbet giriş alobet betmartin pashagaming ultrabet lunabet betzula meritking jojobet