Latestराज्यराष्ट्रीय

MP के कर्मचारी बोले CM शिवराज पहले ही महंगाई भत्ता का 700 करोड़ बचा लिए

भोपाल. मध्यप्रदेश सरकार 11 महीने में 22% महंगाई भत्ता बढ़ा चुकी है। बावजूद प्रदेश के साढ़े 7 लाख अधिकारी-कर्मचारी केंद्रीय कर्मचारियों के मुकाबले 4% पीछे है। केंद्र सरकार ने 4% महंगाई भत्ता बढ़ाकर उसे 38% कर दिया है, जबकि प्रदेश सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों को 34% DA मिल रहा है। ऐसे में एक बार फिर महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग उठी है। उनका कहना है कि केंद्रीय कर्मचारियों की दीपावली तो अच्छे तरीके से मनेगी, लेकिन प्रदेश के कर्मचारियों की फीकी रहेगी। 8 महीने का महंगाई भत्ता पहले ही सरकार ने नहीं दिया है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने केंद्र के कर्मचारियों का DA 4% बढ़ाने का फैसला लिया है। पिछली बार सरकार ने मार्च में DA बढ़ाया था, यह 1 जनवरी 2022 से लागू हुआ था। इससे प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को भी फायदा मिला। अब प्रदेश के कर्मचारी भी डीए बढ़ाने का सरकार पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि, सरकार ने फिलहाल तो डीए बढ़ाने के कोई संकेत नहीं दिए हैं।

कर्मचारी बोले- पहले ही सरकार ने 700 करोड़ रु. बचा लिए
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने कहा, सरकार ने भले ही 11 महीने के भीतर 22% महंगाई भत्ता बढ़ाया हो, लेकिन आठ महीने की एरियर्स की राशि भी नहीं दी। इससे 700 करोड़ रुपए से ज्यादा बचा लिए। अगस्त में जो डीए बढ़ाया गया था, वह सितंबर की सैलरी में मिला। जनवरी 2022 से भत्ता न देकर राज्य के कर्मचारियों को एरियर भुगतान से वंचित कर दिया गया। बता दें कि प्रदेश में 6 लाख 40 हजार नियमित और 1 लाख 10 हजार दैनिक वेतन भोगी हैं।

CM शिवराज ने अगस्त में की थी घोषणा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगस्त में प्रदेश के 7.50 लाख सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की थी। सावन के तीसरे सोमवार की बधाई देते हुए CM ने कहा था- बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अगस्त में लगाया जाएगा और सितंबर की सैलरी में मिलने लगेगा। इस फैसले से वर्तमान वित्तीय वर्ष में सरकार पर लगभग 625 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming