Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में सूदखोरों से परेशान युवक ने लगाई फांसी

ग्वालियर. ग्वालियर में सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने जान दे दी। युवक नशे का आदी था, इस कारण उस पर काफी कर्ज हो गया था। रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर पत्नी छोड़कर मायके चली गई। ब्याज और पैसा वसूलने सूदखोर घर के चक्कर काटने लगे। इन सबसे परेशान होकर युवक ने मंगलवार रात फांसी लगा ली। घटना माधौगंज की है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

सूदखोर लगातार पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे
शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र के भोसले साहब के बाड़े में रहने वाले अरविंद कुमार के 30 वर्षीय बेटे मोहित मिश्रा ने सूदखोरों से परेशान होकर अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की मृतक मोहित ने ब्याज से रुपए ले रखे थे, जिन्हें वापस करने के लिए सूदखोर लगातार घर आकर पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे। इस कारण वह डिप्रेशन में चला गया था। बताया गया है कि एक दिन पहले भी मोहित के घर आकर सूदखोरों ने हंगामा कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। पता चला है कि मृतक मोहित ऑनलाइन घरों पर राशन डिलीवरी करने का ऑर्डर लेता था।

नशे की आदत के चलते पत्नी ने छोड़ दिया था
जानकारी के मुताबिक मोहित की शादी 3 साल पहले भिंड में रहने वाली रंजना से हुई थी, लेकिन मोहित की शराब की लत के चलते 6 महीने पहले ही उसकी पत्नी रंजना छोड़ कर चली गई थी। साथ ही उसने कुछ रकम सूदखोरों से ब्याज पर उठाई थी, जिसे लौटाने के लिए सूदखोर उसे आए दिन परेशान कर रहे थे, जिसके चलते उसने बीती रात यह कदम उठाया।

मामा का आरोप सूदखोर परेशान कर रहे थे
मृतक के मामा रविंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि मोहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे। पैसे वापस करने के लिए कर्जदार उस पर दबाव बना रहे थे। कहीं भी बेइज्जत करते थे। उसकी मौत के जिम्मेदार यह सूदखोर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet pashagaming betsat betsat