LatestNewsराज्य

MP के कई जिलों में बारिश, ओले गिरे

भोपाल. मध्यप्रदेश में शुक्रवार को मौसम बदल गया। दमोह, सागर, मंडला, डिंडौरी और सिंगरौली समेत कई जिलों में बारिश हुई। ओले भी गिरे। प्रदेश में अगले कुछ घंटों में कई जिलों में ओले गिरने, तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार डिंडौरी, मंडला, अनूपपुर के अमरकंटक, शहडोल, पन्ना और मैहर में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने और तेज आंधी चलने का संभावना है।
सागर, दमोह, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, दक्षिण मंडला, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, उत्तर शहडोल, दक्षिण सतना, दक्षिण रीवा में आकाशीय बिजली के साथ हल्की गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। शाम के समय मऊगंज, जबलपुर और कटनी जिलों में मौसम बदला रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *