MP के ओंकारेश्वर में 108 फीट ऊचाई की प्रतिमा तैयार होगी ‘‘स्टैच्यू ऑफ वननेस’’ कांग्रेस ने कहा फिजूलखर्ची
ओंकारेश्वर. मध्यप्रदेश के निवासियों के लिये एक अच्छी खबर है आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में प्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा बनने जा रही है। यह प्रतिमा आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास और MPSTDC के मार्गदर्शन में तैयारी की जायेगी। इसके अलावा आपको बता दें कि इस प्रतिमा का डिजायन सीपी कुकरेजा आर्किटैक््स द्वारा किया जायेगा। इस परियोजना के तहत आचार्य शंकर संग्रहालय और अद्वैत वेदांत के अंतराष्ट्रीय संस्थान का निर्माण होगा और साथ ही साथ मान्धाता पर्व के ऊ आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची बहु-धातु की मूर्ति तैयार की जा रही है। जो स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के समान होगी।
प्रतिमा के साथ -साथ संग्रहालय भी तैयार होगा
इस प्रतिमा के साथ इसमें एक संग्रहालय परिसर भी होगा जो पारंपरिक भारतीय मंदिर वास्तुकला से प्रेरित होगा। यहां पर 3डी होलोग्राम प्रोजेक्शन गैलरी, कलाकृतियां, एक विस्तृत स्क्रीन थियेटर होगा। इसके अलावा इसमें अद्वैत नर्मदा बिहार नाम एक सांस्कृतिक नाव की सवारी से करते हुए प्रदर्शनी भी बनाई जायेगी। जिसमें यहां आने वालों को आचार्य शंकर की जीवन से जुड़ी चीजों के बानरे में बताया जायेगा और साथ ही साथ अद्वैत वेदांत के अध्ययन को बढ़ावा देने के लिये आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय संस्थान की स्थापना की जायेगी। आपको बता दें कि चुनावी साल को देखते हुए यह योजना काफी अधिक असर डाल सकती है।
कांग्रेस ने फिजूलखर्ची बताया है
स्टैच्यू ऑफ वननेस की घोषणा करने के बाद कांग्रेस सरकार ने शिवराज सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़ा किया है। कांग्रेस ने कहा है कि युवाओं के पास रोजगार नहीं है। कर्मचारियों ने तनख्वाह नहीं मिल रही। महंगाई बढ़ रही है प्रदेश लाखों करोड़ों रूपये के कर्ज में जा रहा है। इसके बावजूद भी सरकार बेवजह पैसा बर्बाद कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने कहा है कि सरकार को पहले स्कूलों और सड़कों का निर्माण कराना चाहिये। इसके अलावा पहले प्रदेश की जनता के लिये और भी जरूरी काम है। उसको करना चाहिये। इसके बाद वह मूर्ति बनवाये हमें कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही साथ आपको बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार पर प्रदेश पर लगभग 2.50 लाख करोड़ रूपये का कर्ज है। जिसको ध्यान में रखते हुए कांग्रेस सवाल खड़ा कर रही है।

