MP में IAS मनोहर अगनानी के VRS लेने के बाद वरदमूर्ति मिश्रा भी लेंगे VRS
भोपाल. IAS अधिकारी वरद मूर्ति मिश्रा के बाद और एक आईएएस अधिकारी स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति (VRS) लेने जा रहे हैं। यह अधिकारी 1993 बैच के IAS अधिकारी मनोहर अगनानी ने पिछले 6 दिसम्बर को वीआरएस मांगा था। जिसके बाद 6 जनवरी 2023 को मनोहर अगनानी सेवानिवृत्त हो गये। आपको बता दें कि VRS के लिये अधिकारी द्वारा 3 माह पूर्व सूचना देने का नियम है। लेकिन सरकार ने इस नियम में छूट दे दी है। पिछले दिनों एक अन्य IAS अधिकारी वरद मूर्ति मिश्रा ने भी VRS लेकर अपनी अलग राजनैतिक पार्टी बनकर राजनीतिक जीवन की शुरूआत की हे। ऐसे में अब मनोहर अगनानी के आगामी कदम पर सभी की नजरें लगी हुई है। फिलहाल मनोहर अगनानी केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ है।
हाल ही में मध्यप्रदेश प्रशासनिक सेवा के 1996 बैच के अधिकारी वरद मूर्ति मिश्रा ने भी वीआरएस लेकर राजनीति में उतरने का ऐलान कर दिया है। वरदमूर्ति मिश्रा ने अपनी पार्टी बनाने की बात कहीे है और आगामी विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है। वरदमूर्ति मिश्रा प्रदेश के 26 जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके है। आईएएस ने रिटायरमेंट के बाद शिवराज सरकार पर निशाना साधा था और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर सवाल खड़े किये थे। इसके बाद से ही कयास लग रहे थे कि वरदमूर्ति मिश्रा राजनीति में आ सकते हैं और इसके कुछ समय बाद ही वरदमूर्ति मिश्रा ने राजनीति में आने का ऐलान कर दिया।
5 अधिकारियों ने स्वैच्छिक ली थी सेवानिवृत्ति
बता दें कि हाल के समय में कई आईएएस अधिकारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। कुछ माह पहले ही उत्तर प्रदेश में अलग अलग समय पर 5 आईएएस अधिकारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। इनमें यूपी सरकार के राजस्व विभाग के विशेष सचिव जी. श्रीनिवासुलु, जूथिका पाटणकर, रेणुका कुमार, विकास गोठलवाल और विद्या भूषण का नाम शामिल है।

