Latestराज्यराष्ट्रीय

MP में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड होंगी, स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने भोपाल में की घोषणा

भोपाल. MP में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं एक बार फिर बोर्ड होंगी। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने शिक्षक दिवस पर सोमवार को कहा कि ये निर्णय निजी और सरकारी सभी स्कूलों में लागू होगा। मंत्री ने यह बात प्रशासन अकादमी में 14 शिक्षकों के राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में कही। बता दें, आखिरी बार ये परीक्षाएं 15 साल पहले बोर्ड ली गई थीं।

समारोह में दो साल पहले सम्मान के लिए चयनित भोपाल के शिक्षक राधाकृष्णन केशरी को भी सम्मानित किया गया। हालांकि, इसकी जानकारी भी विभाग द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई थी। विवाद में आने के बाद उन्हें वर्ष 2020 में सम्मानित नहीं किया गया था। अंतिम समय में उनका सम्मान रोक दिया गया था। समारोह में प्राथमिक श्रेणी के 8 और माध्यमिक श्रेणी के 6 शिक्षकों का सम्मान किया गया। भोपाल से सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य सुधाकर पाराशर को यह सम्मान मिला। इंदौर से एक भी शिक्षक का चयन नहीं हुआ। वर्ष 2021 में 28 शिक्षकों को सम्मानित किया गया था।

पेरेंट्स को दी जा रही बदले पैटर्न की जानकारी
बच्चों पर परीक्षा के बढ़ते मानसिक दबाव को देखते हुए स्कूली सत्र 2007-08 से 5वीं और 8वीं की कक्षाओं को बोर्ड से अलग कर दिया गया था। इसके बाद इन कक्षाओं में फेल होने वाले बच्चों को औसत अंक देकर पास कर दिया जाता था। बच्चों की परीक्षा पैटर्न में बदलाव की जानकारी स्कूलों द्वारा पेरेंट्स को दी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas