LatestNewsराज्य

MP में बड़ा हादसा, ढह गया बांध, पानी में डूब गए कई गांव

भोपाल. मध्य प्रदेश में एक बार फिर तेज बरसात का दौर चल रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सें में बारिश हो रही है जिससे कई दिक्कतें भी उत्पन्न हुई है। कई जगहों पर नदी-नालों में उफान आने से यातायात बाधित हो गया है। इधर एक बडा हादसा भी हुआ है। लगातार और तेज बारिश के कारण एक बांध ढह गया जिससे कई गांव पानी में डूब गए। प्रदेश के शहडोल और आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। उमरिया में भी भारी बारिश का दौर जारी है। इससे दिग्विजय बांध ढह गया। बांध ढह जाने से उमरिया के कई गांव पानी में डूब गए है और घरों में पानी भर गया है।
उमरिय के पास मझगवां में दिग्विजय बांध टूटने से आवागमन बंद हो गया। उमरिया में जनपद पंचायत करकेली की मझगवां पंचायत के सहिजन में बना दिग्विजय बांध करीब 20 साल पुराना है। बताया जा रहा है कि बांध बी से धराशायी हो गया। खास बात यह कि इस साल बांध की मरम्मत भी कराई थी। बांध को गहरा कराया गया था और चैनल गेट तथा पुलिया भी बनवाई थी। इसके बावजूद बांध ढह गया। इसके ऊपर बनी रोड से ही ग्रामीण आना-जाना करते थे पर बांध ढह जाने से रास्ता अवरूद्ध हो गया।
इधर बिरसिंहपुर पाली स्थित संजय गांधी ताप विद्युत गृह का जोहिला बांध भी लबालब हो गया इसके सभी 6 गेट खोलने पडे। गेट खोलने के बाद जोहिला नदी में आए उफान से डिंडोरी मार्ग बंद हो गया है। इससे सोन नदी में भी जलस्तर काफी बढ गया है। लगातार तेज वर्षा के कारण उमरिया के करकेली क्षेत्र में तीन मकान गिर गए। मानपुर में एक मकान गिरा जबकि पाली में भी दो मकान गिरे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet giriş matbet giriş holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet casibom giriş deneme bonusu casibom vaycasino vaycasino giriş meritking meritking giriş cratosroyalbet realbahis realbahis giriş casibom casibom giriş casibom casibom giriş imajbet imajbet giriş imajbetapp grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş matbet matbet giriş alobet betmartin pashagaming ultrabet lunabet betzula meritking jojobet jojobet jojobet jojobet jojobet grandpashabet radissonbet grandpashabet holiganbet nesinecasino grandpashabet