Latestराज्यराष्ट्रीय

MP में छठवां वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों का सात प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता

भोपाल. मध्‍य प्रदेश में छठवां वेतनमान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उल्‍लेखनीय है कि वित्त विभाग में सातवां वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया था उसी तारतम्य में छठवां वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि का आदेश जारी किया गया है।

सरकार ने छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में सात प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। वित्त विभाग ने बुधवार को इसका भी आदेश जारी कर दिया। इन्हें अब सितंबर के वेतन से 203 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए विभागीय अधिकारियों ने बताया कि छठवां वेतनमान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों की संख्या 62 हजार के आसपास है। इनमें अधिकांश निगम और मंडलों के कर्मचारी हैं। सातवां वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों का तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता पहले ही बढ़ाया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming