LatestNewsराज्य

MP के 13 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल. मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में अब तक औसत 29.7 इंच बारिश हो चुकी है जो कोटे की 79 प्रतिशत है। पिछले 12 दिन से भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश का दौर थमा हुआ है। इंदौर-उज्जैन संभाग में सूखे जैसे हालात है। यहां सोयाबीन की फसल खराब हो रही है। हालांकि जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के जिले बेहतर स्थिति में है। दमोह में बुधवार सुबह करीब 4 बजे शुरू हुई बारिश 8 बजे तक जारी रही। घने बादलों की वजह से अंधेरा छाया रहा। नर्मदापुरम के पिपरिया में भी करीब 1 घंटे तक बारिश हुई। इटारसी में 8 बजे बादल छा गए और रिमझिम बारिश हुई।

दमोह और नर्मदापुरम में सुबह से बारिश हो रही है। - Dainik Bhaskar
मौसम विभाग के अनुसार, 15 अगस्त से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से पूरे प्रदेश में फिर से तेज बारिश शुरू हो सकती है। बुधवार को सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *