MP के मंत्री के साथ भीषण हादसा, चिपट गई कारें, दो पूर्व मंत्री भी थे सवार
रायसेन. मध्य प्रदेश के एक मंत्री की कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। उनकी कार को पीछे से आ रही एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से मंत्री की कार की पीछे से पूरी चिपट गई। कार में मंत्री सहित दो पूर्व मंत्री और बीजेपी जिलाध्यक्ष सवार थे लेकिन ये सभी बाल-बाल बच गए।
रायसेन जिले में प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उनकी कार स्टाफ के ही वाहन से टकरा गई। हादसे में कार में सवार स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी और बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा बाल-बाल बच गए। कोई अन्य भी हताहत नहीं हुआ है। बता दें कि राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल बुधवार को एक बैठक के बाद सर्किट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार को स्टाफ के ही एक अन्य वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के वक्त कार में राज्यमंत्री पटेल के अलावा दो पूर्व मंत्री और जिलाध्यक्ष भी मौजूद थे। ये सभी पीछे बैठे थे लेकिन बाल-बाल बच गए।

