LatestNewsराज्य

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार पर पथराव

रतलाम. रतलाम में एक सभा को संबोधित करने आ रहे मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार पर पथराव कर कांच फोड़ने की घटना सामने आई है। मांगरोल फंटे पर धाकड़ समाज के लोगों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया और काले झंडे भी दिखाए। पथराव में पटवारी की कार के कांच के शीशे टूट गए। वे किसी तरह प्रदर्शन के बीच में से निकल पाए। जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले जीतू पटवारी द्वारा धाकड़ समाज को लेकर एक बयान दिया गया था। इसको लेकर समाज के लोग उनका विरोध करने के लिए पहुंचे थे। कुछ लोग हाथ में काले झंडे लिए खड़े थे। इसी दौरान पथराव शुरू हो गया और ड्राइवर वहां से तेजी से कार को निकालकर ले गया।
जीतू पटवारी ने मांगी माफी
जीतू पटवारी ने प्रदर्शन कर रहे धाकड़ समाज के लोगों से मुलाकात कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैंने केवल भाजपा नेता धाकड़ द्वारा की गई हरकत का जिक्र किया था। धाकड़ समाज से मेरी रिश्तेदारी है, मैं आपके लिए ऐसा कुछ नहीं कह सकता। मेरे बयान से किसी को भावनाओं को कोई ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *