Latestराज्यराष्ट्रीय

MP आएंगी प्रियंका गांधी, राहुल की यात्रा से जुड़ेंगी मप्र में 5 उपयात्राएं, खंडवा, इंदौर, उज्जैन, आगर में होंगे बड़े समागम

भोपाल. मप्र की सत्ता से 15 साल दूर रही कांग्रेस का वनवास साल 2018 में खत्म हुआ लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया की 22 विधायकों के साथ बगावत के चलते सरकार गिर गई। अब कमलनाथ मप्र की सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नवंबर महीने के अंत में आने की उम्मीद है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने प्रियंका गांधी भी मप्र के दौरे पर आएंगी। पीसीसी में इसका पूरा प्लान बनाया जा रहा है। नेताओं की मानें तो प्रियंका गांधी उज्जैन में भारत जोड़ो यात्रा को ज्वाइन कर सकती हैं। भारत जोड़ो यात्रा के मप्र प्रभारी पीसी शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी के मप्र आने का कार्यक्रम जल्दी फाइनल हो जाएगा।

राहुल की यात्रा में एमपी की 5 उपयात्राएं जुड़ेंगी
अब तक तय तारीख के मुताबिक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर से मप्र में 24-25 नवंबर को प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की इस यात्रा में मप्र से 5 उप यात्राएं जुड़ेंगी। इन उप यात्राओं की जिम्मेदारी कांग्रेस के नेताओं को दी गई है। खंड़वा, इंदौर, उज्जैन, आगर मालवा में ये सभी उपयात्राएं भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ेंगी।

नेताओं से ये पूछा जा रहा कितने किमी पैदल चल पाएंगे
मप्र के अलग- अलग जिलों और विधानसभाओं में निकलने वाली उपयात्राओं में शामिल होने वाले नेताओं से ये पूछा जा रहा है कि वे कितने किलोमीटर की पैदल यात्रा करने में सक्षम हैं। नेताओं की सहमति मिलने के बाद उपयात्रा में चलने वाले यात्रियों की सूची फाइनल की जाएगी।

हर विधानसभा में निकलेगी भारत जोड़ो यात्रा
मप्र में भारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक और विधायक पीसी शर्मा ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता उपयात्राएं निकालेंगे। इसके लिए जिला प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। विधायक और पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी इन यात्राओं में पदयात्रा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas