Metro in Indore- इन्दौर को जल्द मिलेगी मेट्रो, आधिकारिक तौर पर निर्माण कार्य शुरू

इन्दौर. Metro in Indore मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शहर में जल्द ही मेट्रो की सुविधा शुरू होगी और इसके लिये कार्य शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार इंदौर में 6 किमी तक मेट्रो का ट्रायल होगा। ऐसा माना जा रहा है कि मेट्रो का ट्रायल इसी साल सितम्बर माह में सिटी में किया जा सकता है। इसी क्रम में ट्रायल किे लिये गुजरात के लिये सांवली में इसी सप्ताह से कोच निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है।
जानें कितनी होगी स्पीड?
मेट्रो कंपनी के एमडी मनीष सिंह के मुताबिक, इंदौर में मेट्रो का संचालन सितंबर में शुरू हो जाएगा। शुरुआत में ट्रायल रन के लिए सिर्फ एक ट्रेन चलेगी। बता दें कि इंदौर मेट्रो में 75 कोच होंगे। जिसमें 3 कोच वाली 25 ट्रेनें इंदौर में चलेंगी। मेट्रो में ट्रेनों के चलने का न्यूनतम समय 90 सेकंड होगा। वहीं तेज रफ्तार से दौड़ रही मेट्रो की रफ्तार की बात करें तो यह करीब 90 किमी प्रति घंटा होगी. मेट्रो के इन कोचों की लंबाई की बात करें तो यह करीब 22 मीटर है जबकि इनकी चौड़ाई 2.9 मीटर होगी।

