Kanpur metro – 9 किमी लम्बा रूट, मेट्रो का किराया-स्टॉपेज और बाकी डिटेल्स
कानपुर. Kanpur metro – उत्तरप्रदेश में लखनऊ के बाद कानपुर को मेट्रो सौगात मिल गयी है। PM नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार 28 दिसम्बर 2021 को कानपुर मेट्रो (Kanpur metro) का लोकार्पण किया है। मेट्रो को हरी झण्डी दिखाने के बाद पीएम MODI ने मेट्रो में बैठकर सफर भी किया। कानपुर मेट्रो (Kanpur metro) अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है।

कानपुर मेट्रो (Kanpur metro) के पहले सेक्शन में 9 किमी लम्बे रूट पर मेट्रो चलेगी। पहले चरण में IIT कानपुर से मोतीझील तक 9 स्टेशनों के बीच मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी।

इसके एक दिन बाद यानी 29 दिसम्बर 2021 से 6 जोड़ी मेट्रो ट्रेनें कानपुर में इस रूट पर रफतार भरेगी। शुरूआत में हर स्टेशन पर 10 मिनट के अंतराल में ट्रेनें मिलेंगी। हालांकि, इसके बाद जैसे-जैसे मेट्रो ट्रेनों की संख्या बढ़ती जायेगी। वैसे ही इसका यह समय कम होता जायेगा।

कानपुर से मोतीझील तक का किराया 30 रूपये तय किया गया है। जबकि कानपुर मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रूपये तय किया गया है। खास बात यह है कि कानपुर मेट्रो के टिकट क्यूआर कोड वाले होंगे।

कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना की पूरी लंबाई 32 किलोमीटर है. इसे 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है। बता दें कि कानपुर में मेट्रो के दूसरे चरण का काम भी तेजी से चल रहा है. प्रदेश सरकार ने कानपुर के लोगों से यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले मेट्रो देने का वादा किया था। जिसके पहले चरण को 2021 खत्म होने से पहले ही पूरा कर लिया गया है।

