Kannauj Raids- इत्र व्यापारी याकूब के घर पर इनकम टैक्स का छापा, छापे की कार्यवाही 4-5 करोड़ कैश पाया गया, सोना भी मिला
कन्नौज. Kannauj Raids यूपी में व्यापारी पीयूष जैन के ठिकानों पर छापेमारी के बाद इनकम टैक्स विभाग एक्शन मोड़ में हैं। अब आयकर विभाग का शिकंजा इत्र व्यापारी मोहम्मद याकूब पर कसता जा रहा है। शुक्रवार को आयकर विभाग टीम ने मोहम्मद याकूब के यहां छापेमारी की थी। ऐसा बताया जा रहा है कि इस बीच 4 से 5 करोड़ कैश और सोना बरामद हुआ है। कैश की गिनती पूरी हो गयी है। बैंककर्मी नोटों को गिनने वाली मशीन लेकर बाहर निकल गये हैं।
शुक्रवार को छापे कार्यवाही जारी है
टापको बता दें कि इत्र व्यापारी मोहम्मद याकूब के यहां शुक्रवार की सुबह से ही छापेमारी जारी है। याकूब के साथ-साथ लखनऊ में रहने वाले उनके भाई मोहसीन के यहां भी आयकर विभाग के 4 से 5 अधिकारी पहुंचे थे। मोहसिन हजरतगंज में स्थित अपनी कोठी में रहते हैं। कन्नौज में इत्र में सबसे बड़े और पुराने व्यापारियों में गिने जाने वाले मलिक मियां के यहां भी छापेमारी हुई थी। इनकम टैक्स की विभाग की टीम ने शुक्रवार को कन्नौज में सपा एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। हालांकि सपा एमएलसी का दावा है कि 27 घंटे की जांच में आयकर विभाग की टीम को कुछ नहीं मिला है। पुष्पराज जैन पिछले दिनों अखिलेश यादव के हाथो समाजवादी इत्र लांच कराया था। पुष्पराज कन्नौज में उसी इलाके में रहते हैं। जहां पीयूष जैन का पुश्तैनी घर है। इसके साथ-साथ दोनों सुगंधित कम्पाउंड बनाने के ही व्यापार से जुड़े है।
विदेश तक फैला है पंपी का कारोबार
कन्नौज के साथ-साथ पंपी जैन के मुंबई स्थित ठिकाने पर भी छापेमारी हुई थी । पुष्पराज जैन की कम्पनी प्रगति एरोमा का रिजनल दफ्तर मुंबई में है, वहां पर भी छापेमारी हुई. बताया जा रहा है कि मुम्बई दफ्तर से दुबई, अबू धाबी समेत कई देशों में इत्र का इंपोर्ट किया जाता है। इसके अलावा मुंबई के मलाड में भी इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा था। ये जगह भी पुष्पराज जैन से जुड़ी है। यहां स्थित अशोक इनक्लेव अमार्टमेंट में टीम आई थी, जो कि कुछ देर बाद लौट भी गई।

