Newsराजनीतिराज्य

JIPSR काॅलेज में मनाया गया वल्र्ड फार्मासिस्ट डे

ग्वालियर-VISM  ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ में संचालित जय इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साईसेज एण्ड रिसर्च में आज वल्र्ड फार्मासिस्ट डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। फार्मेसी डे पर महाविद्यालय में फार्मा क्वीज़, पोस्टर मैकिंग, मौखिक प्रस्तुति एवं रंगोली जैसी प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के पूजन से हूई। रंगोली प्रदर्शनी में प्रवेश अहिरवार, स्वप्नमोए विश्वास, आंचल पाण्डेय की टीम विजेता रही।

पोस्टर प्रेजेन्टेशन प्रतियोगिता में मनसमनी, राजकुमार, रूपसिंह की टीम विजेता रही। रंगोली एवं पोस्टर प्रेजेन्टेशन प्रतियोगिता में जजमेंट के लिये श्रीमती सपना अविनाश कोन्डलकर, रिसर्च ऑफिसर, सी.सी.आर.ए.एस. मिनिस्ट्री आॅफ आयुष ग्वालियर उपस्थित रहीं। ओरल प्रेजेन्टेशन में प्रथम स्थान पर रिया सेंगर द्वितीय स्थान पर भूमिका साहू एवं तृतीय स्थान पर राजेश राठौर रहें व फार्मा क्वीज़ में आशु कुमार, अरूण सिंह, अब्दुल खाॅन की टीम विजेता रहीं। ओरल प्रेजेन्टेशन एवं फार्मा क्वीज़ में जजमेंट के लिये वरिष्ठ फार्मेसी प्रोफेसर डाॅ. सुबोध कुमार दुबे उपस्थित रहें। कार्यक्रम में मौजूद संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने छात्र-छात्राओं को बताया कि जो विद्यार्थी कक्षा में नियमित उपस्थिति देते है उनके लिये फार्मेसी में अपार संभावनाऐं है आपकी डिग्री होते ही आपके पास जाॅब्स के ऑफर आने लगेंगे। जिसका उदाहरण आपके उत्तीर्ण वैच के विद्यार्थी है। उन्होंने कहा कि डाॅक्टर सिर्फ दवाईयाॅ बताते है परन्तु दवाॅईया कैसे बनती है यह फार्मास्यूटिकल साइंस के विद्यार्थी को पता हाता है। विजेताओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र वितरित किये गए। फार्मेसी डे पर संस्थान में कार्यरत ऐसोसिऐट प्रोफेसर श्री अंकुर अग्रवाल की बुक (माॅडर्न फार्मास्यूटिकल एनालिटिकल टेक्नीक्स) का पब्लिकेशन भी किया गया। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, फार्मेसी प्राचार्य, समस्त स्टाॅफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *