JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन
नई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है। उनकी उम्र 75 साल थी। उनके बेटी ने निधन की जानकारी दी। फेसबुक में उन्होंने लिखा कि पापा नहीं रहे।
सांस की तकलीफ की शिकायत होने पर उन्हें गुरुग्राम शाम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात लगभग 9:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी बेटी सुभाषिणी यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘पापा नहीं रहे।’ बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का जाना सभी को शोक में डुबो गया है। उनकी समाजवाद वाली राजनीति ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया था। शरद यादव चार बार बिहार के मधेपुरा सीट से सांसद रहे हैं। वे जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष के साथ केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। उनका जन्म 1 जुलाई 1947 को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के बंदाई गांव में एक किसान परिवार में हुआ था।

