LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

ITBP के 6 जवान शहीद, 32 घायल, 500फीट गहरी खाई में गिरी बस

जम्मू कश्मीर. पहलगाम इलाके में मंगलवार को एक बस भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी है। भारत -तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को ले जा रही बस से खाई में गिर गयी है। हादसे में 6 जवान शहीद हो गये हैं। जबकि 32 सैनिक घायल बताये जा रहे है। बस खाई में गिरने के बाद इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और सेना के जवान घायलों के बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ITBP  के जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक बस ITBP  कर्मियों को लेकर चंदनवाड़ी से वापिस आ रही थी। लेकिन फ्रिसलान इलाके में दुर्घटना का शिकार हो गयी। जो कि चंदनवाड़ी और पहलगाम के बीच में आता है। बस लगभग 500 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। ITBP  जवानों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी । तभी बस के ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई। इस बस में 39 जवान सवार थे. इनमें से 37 जवान ITBP के थे, जबकि 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे।

चंदनवाड़ी पहलगाम से 16 किमी दूर हैं। हाल ही में अमरनाथ यात्रा समाप्त हो गई हैं।  ऐसे में इस यात्रा में तैनात किए गए सुरक्षाबल के जवान अपनी अपनी टुकड़ियों में लौट रहे हैं।  बताया जा रहा है कि ये जवान भी अपनी ड्यूटी करके वापस लौट रहे थे । तभी ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई  । बस काफी नीचे नदी के किनारे खाई में गिरी हैं। बताया जा रहा है 6 जवान शहीद हो गए हैं।  घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर आर्मी हॉस्पिटल भेजा गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas perabet betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet nakitbahis matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş